पंजाब के गुरदासपुर जिले में सोमवार को जिन तीन आतंकवादियों ने हमला किया था, उन्हें मौत के घाट उतारे से जाने से पहले एक सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें कैद हो गई थीं। आज वह सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसे इस हमले के मामले में काफी अहम माना जा रहा है। करीब 14 सेकंड के वीडियो फुटेज में तीन लोग नजर आ रहे हैं जिन्होंने थलसेना की वर्दी पहन रखी है। उनकी पीठ पर बड़े-बड़े बैग हैं और वे ‘एके’ राइफलों से लैस नजर आ रहे हैं। वे सोमवार सुबह 4ः55 मिनट पर सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।