कल होगी याकूब मेमन को फांसी
(India)

सुप्रीम कोर्ट ने आज 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की क्यूरेटिव पिटीशन पर दोबारा सुनवाई से इंकार करते हुए कहा कि उसके खिलाफ जारी हुआ डेथ वारंट सही है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मेमन को बृहस्पतिवार को दी जाने वाली फांसी पर भी रोक लगाने से इंकार कर दिया। इस बीच, महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भी याकूब मेमन की दया याचिका को खारिज कर दिया है। जिसके बाद महाराष्ट्र के डीजीपी संजीव दयाल राज्य विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मिलने पहुंचे। वहां मुंबई के सीपी राकेश मारिया भी मौजूद रहे। मेमन को बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे नागपुर जेल में फांसी पर लटकाया जाएगा। याकूब की फांसी के मद्देनजर नागपुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।