पाकिस्तान की फायरिंग में एक जवान शहीद
(India)
जम्मू कश्मीर के पूंछ में पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया और एलओसी पर गश्त कर रहे जवान पर घात लगाकर फायरिंग की गई जिसमें एक भारतीय जवान शहीद हो गया है. पाकिस्तान की ओर से यह फायरिंग उस वक्त की गई जब भारतीय जवान एलओसी पर गस्त पर था.इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से एलओसी यानी लाइन ऑफ कंट्रोल पर घात लगाकर भारतीय जवान पर फायरिंग की गई जिससे एक भारतीय जवान शहीद हो गया. पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग को भारतीय सेना पाकिस्तान की एक रणनीति के तहत देख रही है क्योंकि इसके पहले सीजफायर फके दौरान पहले अंधाधुंध फायरिंग की जाती थी लेकिन इस बार योजना के तहत घात लगाकर ऐसा किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।