क्या कभी दाऊद भी आएगा शिकंजे में?
(India)
मुंबई धमाकों में याकूब मेमन को फांसी की सजा मिल चुकी है, लेकिन यह सवाल उठना लाजमी है कि इन धमाकों से जुड़े एक और मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को आखिर कब तक सजा मिल पाएगी। दाऊद को भारत के साथ-साथ अमेरिका ने भी आतंकी घोषित कर रखा है। भारत मुंबई सीरियल ब्लास्ट के बाद से ही दाऊद को पकड़ना चाहता है। माना जाता है कि मुंबई धमाकों से कुछ समय पहले ही दाऊद दुबई से कराची चला गया था और तब से वहीं रह रहा है, लेकिन पाकिस्तान इस मामले में कभी भारत के साथ नजर नहीं आया। इंटरपोल की वॉन्टेड लिस्ट में शामिल दाऊद के प्रत्यर्पण के लिए भारत पाकिस्तान से कई बार चर्चा कर चुका है। पाक हर बार दाऊद के पाकिस्तान में न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। दाऊद के खिलाफ सभी सबूतों के होने के बाद भी भारत आज तक उसकी गिरफ्तारी का इंतजार कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।