पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से मशहूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को आज देश ने नम आंखों से आखिरी विदाई थी। सुबह ग्यारह बजे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू, भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रपति को आखिरी विदाई देने लोगों का विशाल हुजूम उमड़ पड़ा जिसमें खासकर स्कूल और कॉलेज के छात्र शामिल थे। मिसाइल मैन का पार्थिव शरीर रामेश्वरम में कल लाया गया और उन्हें यहां से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर मंडपम के पास पकारम्बू में दफनाया गया। वहीं, तबीयत खराब होने की वजह से तमिलनाडु की सीएम जयललिता शामिल नहीं हो पाईं। जयललिता की जगह उनकी ओर से इस दौरान सात मंत्री मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।