विभागों के पुनर्गठन के बाद मंत्रियों को नए सिरे से विभाग बांटे गए हैं। अमर बाउरी को पुराने विभागों के साथ-साथ निबंधन विभाग भी मिल गया है। वहीं नीरा यादव को तकनीकी शिक्षा और रणधीर सिंह को सहकारिता विभाग की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पास पुराने विभाग भी यथावत रहेंगे। तो वही सरयू राय के विभाग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सीपी सिंह से निबंधन और आपदा प्रबंधन विभाग हटाकर उन्हें नगर विकास विभाग के साथ परिवहन विभाग दिया गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के बाद नीलकंठ सिंह मुंडा सबसे बड़े बजट वाले मंत्री हैं। राज्य का कुल योजना बजट 31,691 करोड़ का है। नीलकंठ के पास 6269 करोड़ रुपए का बजट है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।