सीमा पर सतर्क है भारतीय सेना
(India)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को राज्यसभा में जैसे गुरदासपुर आतंकी हमले पर सरकार की तरफ से बयान देना शुरू किया, सदन में हंगामा हो गया. राजनाथ बयान देते रहे, लेकिन सदन में लगातार हाय-हाय के नारे लगते रहे और गृह मंत्री का भाषण सुनाई ही नहीं दिया. जोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. इससे पहले गृह मंत्री ने सफल ऑपरेशन के लिए जवानों को बधाई देते हुए कहा, श्आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हुई. मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की. हम आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब देंगे. भारतीय सेना सीमा पर सतर्क है. गौरतलब है कि पहले से तय कार्यक्रम के तहत राजनाथ सिंह राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी बयान देने वाले थे, लेकिन लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।