पठानकोट में सामने आई पुलिस की बर्बरता
(India)
पुलिस का काम वैसे तो लोगों की जान माल की रक्षा करना होता है...लेकिन अगर पुलिस लोगों पर ही अपना रौद्ररुप दिखाने लगे तो आप क्या कहेंगे...कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला पंजाब के पठानकोट में..जहां एक निजी अस्पताल में अपनी मां का इलाज कराने गए दो युवको को......पठानकोट के एक एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने अपनी वर्दी का रोब जमाकर जबरन उठा लिया....और दोनों युवकों को थाने में ले जाकर बुरी तरह से पीटा। दोनों पीडित युवकों का इस समय अस्पताल में अपना इलाज चल रहा है। एैसे तो पंजाब पुलिस की वफादारी और काबिलियत की बात तो देश के कोने- कोने में की जाती है.. लेकिन इस तरह के मामलें ने पुलिस को शर्मसार कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।