महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत गिरने से मलबे में दबकर 11 लोगों की मौत हो गई है. इमारत के मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है, जबकि 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.जानकारी के मुताबिक, हादसा रात तकरीबन डेढ बजे हुआ । 50 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत की हालत पहले ही खस्ता थी. प्रशासन ने इस ओर चेतावनी जारी की थी और मकान खाली करने के लिए कहा था, लेकिन लोगों ने इसे अनसुना कर दिया था. इमारत में हादसे के वक्त 18-19 लोगों के होने की बात बताई जा रही है. सुरक्षित निकाले गए 7 लोग भी हादसे में घायल हुए हैं.बारिश का मौसम शुरू होने के बाद एक महीने में ही ठाणे में इमारत गिरने की यह दूसरी घटना है. बचाव और राहत कार्य अभी भी जारी है. इमारत के मलबे को जेसीबी मशीन से हटाया जा रहा है. एनडीआरएफ टीम के दो खोजी कुत्ते भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।