नगा ग्रुप और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता
(India)

पूर्वोत्तर में सक्रिय उग्रवादी संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ नगालैंड ग्रुप और केंद्र सरकार के बीच शांति समझौता हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में समझौते पर साइन किए गए। इस मौके पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और नगा नेता मौजूद थे। पीएम ने कहा कि उग्रवादी संगठन और सरकार एक-दूसरे को समझ नहीं पाए। इसलिए नगा समस्या छह दशक तक सुलझ नहीं सकी। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के लोगों के लिए इस समझौते को ऐतिहासिक बताया। प्रधानमंत्री ने नगालैंड के नेताओं का भी शुक्रिया अदा किया है। नगालैंड समेत पूर्वोत्तर के इलाकों में शांति कायम होने की उम्मीद बढ़ी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।