मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस खिरकिया से 15 किमी दूर भिरंगी स्टेशन के पास ट्रैक पर पानी भरा होने के कारण पटरी से उतर गई, वहीं भोपाल की ओर से आ रही जनता एक्सप्रेस की बोगियां भी ट्रैक से उतर गईं। मध्य प्रदेश के हरदा के पास उफान भर रही माचक नदी पर बने पुल को पार करते हुए दो एक्सप्रेस ट्रेनें मंगलवार देर रात पटरी से उतर गयीं। मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस रात करीब 11ः45 बजे भोपाल से करीब 160 किलोमीटर दूर हरदा के पास पटरी से उतर गई, वहीं जनता एक्सप्रेस भी इसी समय पटरी से उतर गयी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में अबतक 16 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 300 यात्रियों को बचाया जा चुका है। रेलवे के मुताबिक नदी में कोई कोच नहीं गिरा है। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कुछ बोगियां नदी में भी गिर गई हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।