पटरियों पर पानी भरे होने के कारण हुआ हादसे
(India)
रेलवे प्रवक्ता अनिल सक्सेना के अनुसार, ‘पटरियों पर पानी था और पुल डूबा हुआ था। इस वजह से कामायनी एक्सप्रेस के आखिरी डिब्बे पटरी से उतर गए। लगभग उसी समय दूसरी पटरी पर जनता एक्सप्रेस का इंजन और डिब्बे भी पटरी से उतर गए।’ रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि कामायनी एक्सप्रेस का इंजन और 6 कोच जबकि जनता एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतरे थे। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो इस प्रकार हैं-भोपाल- 0755 4001609, हरदा- 9752460088, बीना- 07580 222052 और इटारसी- 07572 241920। इस दुर्घटना से मुंबई-इटारसी रूट की 35 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। हरदा रेल हादसे के बाद पटना के दानापुर डिवीजन ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। हेल्प लाईन नंबर दानापुर डिवीजन-06115-232398। हांलाकि इतने बड़े हादसे के बाद भी अब तक पटना में अधिकारी आराम फरमाते नजर आ रहे हैं और अब तक बिहार में रेल अधिकारियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।