उधमपुर में पाकिस्तानी आतंकी को जिंदा पकड़ा
(India)

जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया। हमले में दो जवान शहीद हो गए और 10 अन्य घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी भी मारा गया और दूसरे को जिंदा पकड़ लिया गया। पकड़े गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान के फैसलाबाद निवासी उस्मान खान के रूप में की गई है। मालूम हो कि मुंबई के 26ध्11 हमले में जिंदा पकड़ा गया आतंकी आमिर अजमल कसाब भी यहीं का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर से करीब ढाई सौ किलोमीटर दूर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऊधमपुर जिले के नरसू नल्लाह इलाके में सुबह-सुबह बीएसएफ के काफिले पर दो आतंकियों ने हमला किया जिसमें दो जवान शहीद हो गए और दस अन्य घायल हो गए। एक आतंकी मौके पर मार गिराया गया जबकि दूसरा भागकर एक स्कूल में छिप गया। वहां उसने तीन लोगों को बंधक बना लिया है। बाद में विलेज डिफेंस कमेटी के सशस्त्र जवानों ने आतंकी को जिंदा पकड़ लिया। आतंकी के पास से एक एके 47 राइफल व कई मैगजीन बरामद हुए हैं। उसे गुरदासपुर मॉड्यूल का हिस्सा बताया जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।