आतंकी कासिम खान से एनआईए की टीम करेगी पूछताछ
(India)
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकी कासिम खान ने खुलासा किया है कि उसके निशाने पर अमरनाथ यात्रा थीे। कासिम लश्कर का वह आतंकी है, जो हमले के दौरान भारत में जिंदा पकड़ लिया गया. पूछताछ के लिए कासिम को उधमपुर से जम्मू लाया गया है. उधमपुर हमले में पकड़े गए आतंकी से पूछताछ के लिए एनआईए की टीम आज जम्मू पहुंच रही है. उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।