भाकपा माओवादी ने किया बंद की आह्वान
(India)
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का झारखंड, बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ बंद बुधवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गया। यें बंद छह अगस्त की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। बंद को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को सतर्क कर दिया है। सभी एसपी को जिला मुख्यालय में ही रहने का आदेश दिया गया है। साथ ही बंद से निबटने के लिए एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए अलग से इंतजाम किये गये हैं । गौरतलब है कि गुमला में 25 जुलाई को मारे गये नक्सली सिल्वेस्टर के विरोध में माओवादियो ने 24 बंद का आह्वान किया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।