समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इटावा के सैंफई में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया गया है। इसकी अनुमानित लागत 260 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कराने के मकसद से विदेशी वास्तुविदों की मदद से फील्ड ऑफ प्ले, 40 हजार दर्शकों, खिलाडियों, विशिष्ट अतिथियों और मीडिया के लिये आवश्यक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।