संसद का सुचारू रूप से चलना जरूरी
(India)
संसद का हर दिन कोई ना कोई कारण से हंगामे की भेट चढ़ रहा है। कांग्रेस को अब इस मुद्दे में टीएमसी, सपा, लेफ्ट, जेडीयू के सदस्य का भी समर्थन मिलना शुरु हो गया है। फिलहाल, संसद में जमीन अधिग्रहण बिल, जीएसटी बिल, जैसे अहम बिल अटके हुए हैं। इस गतिरोध पर योग गुरु बाबा रामदेव का मानना है कि सदन को चलने देना चाहिए। अगर किसी को विरोध करना ही है, तो लोकतंत्र की गरिमा बचाकर करे। ये बाते उन्होनें पतंजलि में जड़ी बूटी दिवस के कार्यक्रम के दौरान की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।