एससी-एसटी संशोधन लोकसभा में विधेयक पारित
(India)

विभिन्न विपक्षी दलों के बायकॉट के बावजूद लोकसभा में एससी-एसटी संशोधन विधेयक पारित हो गया। अनुसूचित जाति या अनुसूचित जाति अधिनियम 1989 के संशोधन बिल में उत्पीड़न के कुछ नए कृत्यों को जोड़ा गया है। लोकसभा में पारित विधेयक के तहत प्रावधान हुआ कि अगर कोई अगड़ी जाति का कर्मचारी अनुसूचित जाति या जनजाति के कर्मचारियों के प्रति दायित्वों का निर्वाह नहीं करेगा तो उसे छह माह से एक साल तक की सजा हो सकती है। इस विधेयक के पारित होने के साथ ही अब एससी या एसटी को किसी व्यक्ति विशेष के लिए मतदान के लिए बाध्य करना या फिर मतदान करने से रोकना भी दंडनीय अपराध होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।