जनता एक्सप्रेस की एक ही बोगी से 11 शव निकाले गए हैं। वहीं ट्रेन से निकलने के प्रयास में करंट लगने से दो लोगों की भी मौत हो गई। मौके पर अंधेरा और पानी भरा होने के कारण स्थिति और विकराल हो गई। रात एक बजे तक दोनों ट्रेन के यात्री एक दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में गिरी बोगियों के यात्रियों को बचाने में जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी में तीन बोगियां दबी थी। मौके पर एनडीआरएफ और सुरक्षाकर्मी राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। हादसे के कारण इटारसी रूट की 4 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 22 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।