मध्य प्रदेश में दोहरे रेल हादसे के बाद सरकार की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना में रेलवे के तंत्र को श्खैरात तंत्रश् बताया है। सामना में परोक्ष रूप से बुलेट ट्रेन की योजना पर भी व्यंग्य किया गया है। अखबार ने लिखा है कि रेलवे में खैरात तंत्र की परंपरा के चलते रेल दुर्घटनाएं होती हैं. एक तरफ देश में बुलेट ट्रेन की कवायद चल रही है, दूसरी तरफ एक सिग्नल ठीक करने में महीनों लग जाते हैं। शिवसेना की यह आलोचना राजनीतिक तौर पर इसलिए भी अहम है क्योंकि मौजूदा रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपना पूरा राजनीतिक करियर शिवसेना में बिताया था, लेकिन चूंकि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें कैबिनेट में लेना चाहते थे, इसलिए उन्हें अचानक बीजेपी में शामिल कर लिया गया था. जाहिर है, शिवसेना को इस बात से झटका लगा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।