गोवा के चर्चित लुइस बर्जर रिश्वत कांड में राज्य के पूर्व मंत्री चर्चिल अलेमाओ को गिरफ्तार किया गया है। अलेमाओ गोवा के पूर्व पीडब्लूडी मंत्री थे। उन्हें 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। गोवा क्राइम ब्रांच ने लुइस बर्जर रिश्वत मामले में पूर्व मंत्री अलेमाओ को गिरफ्तार कर लिया। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है। क्राइम ब्रांच लुइस बर्जर के पूर्व उपाध्यक्ष सत्यकाम मोहंती और एक वरिष्ठ अधिकारी आनंद वाचसुंदर को पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। आनंद वाचसुंदर ने गोवा में विवादास्पद जेआईसीए जल परियोजना का नेतृत्व किया था। इससे पहले क्राइम ब्रांच गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और अलेमाओ से इससे पहले भी पूछताछ की थी.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।