विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज लोकसभा में ललितगेट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने के लिए ब्रिटिश सरकार से सिफारिश नहीं की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मानवीय आधार पर उन्होंने एक कैंसर पीडित के लिए केवल ब्रिटेन को संदेश भेजा था। सुषमा सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मेरी जगह सोनिया गांधी होतीं तो वह क्या करतीं। कई विपक्षी दलों की गैरमौजूदगी में सुषमा ने लोकसभा में कहा कि मेरे अपने लोग जो मेरा बड़ा आदर करते थे, आज मेरी आलोचना कर रहे हैं, मेरा इस्तीफा मांग रहे हैं। वे पूछ रहे हैं कि आपने ऐसा कैसे किया और क्यों किया? तो मैंने सोचा कि पहले यह तो बता दूं कि मैंने श्क्याश् किया। सुषमा ने कहा कि क्या मैंने ललित मोदी को भारत से भगाया? क्या मैंने उनके खिलाफ चल रही जांच को रुकवाया? क्या मैंने उन्हें यात्रा दस्तावेज देने का अनुरोध किया? मैंने सिर्फ मानवीय आधार पर ब्रिटेन को संदेश भेजा। फैसला ब्रिटिश सरकार को करना था और उन्होंने अपने नियमों के मुताबिक मोदी को यात्रा वीजा दिया। उनके निर्णय में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।