(India)
उधमपुर के बसंतगढ़ में पुलिस पोस्ट पर आतंकियों ने हमला किया है। हमले में दो पुलिसवाले घायल हुए हैं। वहीं, पुलवामा में चल रहे एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए हैं। आतंकियों के नाम तालिब शाह और मंजूर अहमद है। इनमें एक आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का एरिया कमांडर बताया जा रहा है। इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। इधर पाकिस्तान की ओर से लाइन ऑफ कंट्रोल पर सीजफायर तोड़े जाने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तान ने गुरुवार को पुंछ में गोलीबारी की। हालांकि, बीएसएफ के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर फायरिंग शुरू हुई। इसमें रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया। बीते कुछ वक्त से पाकिस्तान सीमा पर लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाक इसके जरिए आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराने की कोशिश करता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।