चुनाव आयोग का बिहार दौरा
(India)
चुनाव आयोग बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों को अंतिम रूप देने से पहले आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी और चुनाव आयुक्त अचल कुमार जोति के साथ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा का ‘पूर्ण आयोग’ दो दिन के लिए राज्य में रहेगा. उन्होंने कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे. आयोग अक्तूबर के आखिर में शुरू होनेवाले त्योहारों के सीजन से पहले चुनाव कराना चाहता है. अधिकारी चुनाव का कार्यक्रम तय करने से पहले शीर्ष प्रशसनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।