दिल्ली में घुसे खूंखार आतंकी
(India)
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं. ये आतंकी इंडियन मुजाहिद्दीन और खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के हैं. पुलिस ने इंडियन मुजाहिद्दीन के तीन मॉड्यूल्स मध्यप्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के आतंकवादियों की तस्वीर जारी की है. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस को पता लगा है कि दिल्ली में कुछ आतंकी घुस चुके हैं. 15 अगस्त को लेकर दिल्ली पुलिस पहले ही सतर्क थी, उसके बाद जब पुलिस को इनपुट मिला तो पुलिस और सतर्क हो गई है. इसके अलावा जिस तरह से पंजाब, जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले हुए हैं, उसके बाद पुलिस किसी तरह से लापरवाही बरतने की स्थिति में नहीं है. पुलिस ने जिन आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं, उनमे इंडियन मुजाहिद्दीन के रियाज भटकल औए फैयाज कागजी बेहद महत्वपूर्ण हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।