प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मद्रास विश्वविद्यालय में साढ़े ग्यारह बजे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मोदी तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से अपरान्ह साढ़े बारह बजे उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इधर, पीएम मोदी की तमिलनाडु यात्रा को लेकर कांग्रेस पूरे राज्य में विरोध-प्रदर्शन करेगी। तमिलनाडु कांग्रेस के नेता लोकसभा में 25 सांसदो के निलंबन के विरोध मे पीएम मोदी को काले झंडे दिखाएंगे। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर इस कार्यक्रम का आयोजन मद्रास विश्वविद्यालय के सम्मानित शताब्दी सभागृह की ओर से किया जा रहा है। आज की तारीख का चयन भारत के इतिहास में इसके विशेष महत्व के कारण किया गया है। 1905 में सात अगस्त को ही स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की गई थी। भारत सरकार ने इसी की याद में सात अगस्त को हर वर्ष राष्ट्रीय हथकरघा के रूप में घोषित किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।