उधमपुर में बीएसएफ की बस पर हमला करने वाले पकड़े गए आतंकवादी नावेद ने पूछताछ के दौरान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि मुंबई हमले के मास्टर माइंड लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बेटे और लश्कर के ऑपरेशन कमांडर तल्ला हाफिज सईद ने ट्रेनिंग के दौरान उसके दिमाग में जहर भरा था। नावेद ने यह भी बताया है कि बीएसएफ पर हमले के दौरान मारा गया उसका साथी नोमान हाफिज सईद का पर्सनल सिक्युरिटी गार्ड था।जम्मू के मीरां साहिब में ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर में पूछताछ के दौरान नावेद ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उसने एके-47 से लेकर कई ऑटोमैटिक हथियारों को चलाने और ग्रेनेड फेंकने के अलावा बारूदी सुरंग बिछाना सीखा था। ट्रेनिंग के दौरान तल्ला हाफिज सईद ने उसे कश्मीर में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म के बारे में बताया था और कहा कि वहां पर मुसलमान सुरक्षित नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।