कटिहार रेल मंडल अंतर्गत, पश्चिम बंगाल के क्षेत्र में कुमेदपुर और हरिश्चन्दरपुर रेल स्टेशन के बीच रेलखंड पर नदी पर बने पुल को पार कर रहे आठ लोग रेल दुर्घटना के शिकार हुए है . घटना सुबह आठ बजे की बताई जाती है .जब जनशताब्दी एक्सप्रेस एनजीपी से खुलकर हावड़ा को जा रही थी छह लोगो को ट्रेन से कट कर मौत हो गई ..जबकि दो लोग पुल से नदी में कूद कर जान बचाने में सफल रहे. कटिहार रेल मंडल के प्रवक्ता ने इसकी अधिकारी तौर पर पुष्टि की है . जबकि रेल पुलिस बल के द्वारा अब तक मृतको का शव बरामद नही हो सका है . प्रवक्ता ने बताया है की . जिस तरह से लोग पुल को पार कर रहे थे ..वो गैर कानूनी है जिस वजह से मुवावजा नही मिल सकता ह
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।