याकूब मेमन की फांसी के बाद आतंकवादी संगठन आईएस यानी इस्लामिक स्टेट का प्रवक्ता बनने की ख्वाहिश जाहिर करने वाले पत्रकार जुबैर अहमद खान को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मुंबई का ये पत्रकार 1993 के सीरियल ब्लास्ट के आरोपी याकूब मेमन की फांसी से आहत होकर ये एलान अपने फेसबुक पेज पर किया. जुबैर ने ये पोस्ट 30 जुलाई को की थी. इसका पता तब चला जब एक सोशल मीडिया यूजर ने लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के इस पोस्ट की जानकारी मुंबई पुलिस को दी. उसने अपने एक पोस्ट में लिखा, श्श्मैं राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली जाऊंगा और इराक दूतावास जाकर आईएस में शामिल होने की ख्वाहिश जाहिर करूंगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।