श्रीनगर में फिर लहराए आईएस के झंडे
(India)
सीमा पार से जारी घुसपैठ और आतंकी हमलों के बीच शुक्रवार को एक बार फिर श्रीनगर में आईएस के झंडे लहराए गए। आतंकी संगठन आईएस के जो झंडे फहराए गए उन पर लिखा था ष्आईएस जल्द हा रहाष् है। श्रीनगर में जामा मस्जिद इलाके में एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के झंडे भी नजर आए शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई इस घटना का सुरक्षाबलों को पहले से ही अंदेशा था। क्योंकि पिछले कई सप्ताहों से हर शुक्रवार भारत विरोधी लोग इस तरह के प्रदर्शन करते आ रहे हैं। वे हिरासत में रखे गए अलगाववादी नेताओं की रिहाई की मांग करते हैं।बीते सप्ताहों में उन्होंने पुलिस पर पथराव किया। ये पहली घटना नहीं इससे पहले भी श्रीनगर कई बार आईएस के झंडे लहराए गए हैं। इसलिए इस घटना से निपटने के लिए पहले ही सुरक्षाकर्मी तैयार थे। लिहाजा प्रदर्शनकारियों को हिंसा करने का मौका नहीं मिला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।