राष्ट्रपति की पत्नी की तबीयत खराब
(India)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ओडिशा की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर राजधानी वापस लौट रहे हैं क्योंकि उनकी पत्नी शुभ्रा को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुभ्रा पिछले कुछ समय से बीमार हैं और उन्हें दिल्ली के अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति दो दिन के ओडिशा दौरे पर थे और उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेना था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।