मीडिया के सवालों का सामना नहीं कर पाई राधे मां
(India)
खुद को देवी बताने वाली राधे मां आज सुबह मीडिया के सामने आई। राधे मां महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के मिडॉज रिसॉर्ट में रुकी थी। जब मीडिया ने राधे मां से आरोपों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरा न्याय ऊपरवाला करेगा। यह कहने के बाद राधे मां कुछ दूर चलकर गश खाकर गिर पड़ी। समर्थकों ने उन्हें संभाला और फिर वो कार में बैठ कर नांदेड रवाना हो गई। दहेज प्रताड़ना और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगने के बाद ये पहला मौका है जब राधे मां सामने आई हैं।खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ मुंबई के बोरीवली इलाके में केस दर्ज हो चुका है। राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।