रामनाथ कोविंद होंगे बिहार के राज्यपाल
(India)
वरिष्ठ भाजपा नेता रामनाथ कोविंद को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उनके अलावा आचार्य देव व्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वर्ष 1994 से 2006 के बीच दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके 69 वर्षीय रामनाथ कोविंद उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं. बिहार में विधानसभा चुनाव से कुछ ही महीने पहले उनकी नियुक्ति की गयी है. इससे पहले बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के पास बिहार का अतिरिक्त प्रभार था. पेशे से वकील कोविन्द भाजपा के अनुसूचित जाति मोरचा के प्रमुख भी रहे हैं.राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी अधिसूचना में दोनों नियुक्तियों की जानकारी दी गयी है. दोनों की नियुक्तियां उनके कार्यभार ग्रहण करने की तारीखों से प्रभावी हो जायेंगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।