आतंकियों की फायरिंग में एक जवान शहीद
(India)
उत्तरी कश्मीर के तंगधार इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक जवान के शहीद होने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ उग्रवादियों को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास देखा गया. भारतीय जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने भी जवाब दिया.आतंकियों की फायरिंग में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया है जबकि दो जवान के घायल होने की खबर है. आतंकियों को खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. सेना के एक अधिकारी ने मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षाबलों की एक टुकड़ी ने उग्रवादियों को नियंत्रण रेखा के पास देखा और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।