यूपीए शासन के दौरान भारत लौटना चाहता था दाऊद!
(India)
दो साल पहले यूपीए सरकार के कार्यकाल में दाऊद के भारत लौटने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी। मुंबई ब्लास्ट के गुनहगार दाऊद के लौटने के प्रस्ताव पर दिल्ली के बड़े वकील ने कांग्रेस के दो बड़े नेताओं से चर्चा भी की थी। उस बातचीत में दाऊद कोहॉट पोटेटो बताते हुए कहा गया था कि मोस्टवांटेड की शर्तों पर मुकदमे सुनवाई में रिस्क है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक 2013 में दिल्ली के वकील जो कांग्रेस के भी नेता हैं उन्होंने पार्टी नेतृत्व को बताया था कि दाऊद इब्राहिम भारत लौटने को तैयार है। यूपीए सरकार के बड़े अधिकारियों ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दाऊद के लौटने के प्रस्ताव पर पार्टी और सरकार में ऊपर तक बातचीत हुई थी। अखबार के मुताबिक इस मुद्दे पर पूर्व सुरक्षा सलाहकार का पक्ष नहीं लिया जा सका, लेकिन मनमोहन सिंह की ओर से इस बाबत ई-मेल भेजा गया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि दाऊद के लौटने के प्रस्ताव पर किसी तरह की चर्चा होने की बात उन्हें याद नहीं है, लेकिन अखबार ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि डॉन के प्रस्ताव की जानकारी पहले कांग्रेस नेतृत्व को दी गई और बाद में इसकी चर्चा पीएमओ से भी हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।