सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में विवादित परिसर में बने अस्थाई रामलला के मंदिर में हल्की मरम्मत के लिए मंजूरी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मरम्मत का काम वहां होगा जहां रामलला की मूर्तियां हैं. सुप्रीम कोर्ट ने तिरपाल ठीक करने और हल्की फुल्की मरम्मत के लिए मंजूरी दे दी है. फैजाबाद के कलेक्टर और दो स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की निगरानी में इस काम की मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही अदालत ने आदेश दिया अयोध्या के अस्थाई मंदिर की देखभाल स्थानीय प्रशासन करेगा.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।