राधे मां ने खुद को बताया निर्दोष
(India)
दहेज उत्पीड़न और अश्लीलता फैलाने के आरोपों का सामना कर रही राधे मां ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं। राधे मां खुद को देवी का अवतार होने का दावा करती हैं। राधे मां मीडिया के सामने आईं और कहा कि वह मीडिया और कानून का सम्मान करती हैं। राधे मां ने एक शायरी पढ़कर अपने को बेकसूर होने की बात कही। मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए देवी होने का दावा करने वाली राधे मां ने कहा, मैं निर्दोष हूं। मैं पवित्र हूं। जो भक्त मेरे पास आए हैं उनकी इच्छाएं भगवान द्वारा पूरी की गई हैं। मैं मीडिया और कानून का सम्मान करती हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि ईश्वर मेरे साथ न्याय करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।