केंद्र सरकार ने पोर्न पर पूरी तरह बैन लगाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए हैं. अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सरकार की ओर से सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हम हर किसी के बेडरूम में घुसकर नहीं देख सकते कि वे क्या कर रहे हैं. रोहतगी ने मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली बेंच से कहा कि पोर्न पर बैन के लिए संसद और समाज में बड़ी बहस की जरूरत है. यह बेंच पोर्न को बैन करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है.सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने पोर्न को बढ़ावा देने वाली 857 वेबसाइट ब्लॉक कर दी थी. लेकिन बाद में सिर्फ चाइल्ड पोर्न कंटेंट वाली साइट ही बैन रखने को कहा था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।