सरकार बहुप्रतीक्षित वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी विधेयक को आज राज्यसभा में पारित कराने के लिए पेश करेगी। हालांकि, इस बात को लेकर संदेह बना हुआ है कि क्या विपक्षी दल कांग्रेस इस संविधान संशोधन विधेयक को पारित होने देगा। राज्यसभा में कामकाज की संशोधित सूची के अनुसार वित्त मंत्री अरूण जेटली विधेयक, 2014 आज राज्यसभा में पेश करेंगे। इसमें सदन की प्रवर समिति द्वारा की गई सिफारिशांे को भी शामिल किया जाएगा। इसमें कहा गया है कि जेटली इस विधेयक को पारित कराने के लिए पेश करेंगे।जीएसटी में केंद्र और राज्य के स्तर पर सभी अप्रत्यक्ष कर समाहित हो जाएंगे। यह विधेयक लोकसभा में पहले ही पारित हो चुका है। पिछले सत्र में इसे राज्यसभा की प्रवर समिति को भेज दिया गया। समिति ने ज्यादातर प्रावधानों पर सहमति देते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि, समिति ने राज्यों को मुआवजे और राज्यों द्वारा एक प्रतिशत अतिरिक्त कर लगाने के उद्देश्य से आपूर्ति की परिभाषा में बदलाव का सुझाव दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।