आज दोपहर दो बजे राज्यसभा में सरकार ने जीएसटी बिल पेश किया। लेकिन भारी हंगामे के चलते इस पर कोई बहस नहीं हो सकी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया था। कांग्रेस के सभी सांसद आज भी हाथों में काली पट्टी बांधकर सदन में मौजूद थे और सरकार के प्रति अपना विरोध जता रहे हैं। इससे पहले भी राज्यसभा की कार्यवाही को दो बार स्थगित करना पड़ा था। वहीं दूसरी ओर आज ही लोकसभा में ललित मोदी पर नियम 193 के तहत चर्चा होनी है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्ष ने भाषणबाजी बंद करो के नारे लगाए और हंगामा भी किया। इसके जवाब में वैंकेया नायडू ने कहा कि सुषमा के बहाने कांग्रेस जीएसटी बिल को रुकवाना चाहती है। कांग्रेस के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।