नरेंद्र मोदी सरकार के लिए आज का दिन बहुत अहम है। राज्यसभा में कल पेेश किया गया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) बिल पास कराने की आज कोशिश की जाएगी। कल बिल पेश करने के बाद कांग्रेसी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था, जिसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस देश के विकास में बाधा बन रही है। वहीं कांग्रेस की दलील है कि वह बिल के नहीं, उसे पारित कराने के तरीके के खिलाफ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।