जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार को दो ग्रेनेड धमाके में दस से ज्यादा लोग घायल हो गए। पहला धमाका जिले के एक गांव की जामा मस्जिद के सामने हुआ जहां लोग सुबह की नमाज अदा करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि ग्रेनेड पानी के कंटेनर के नीचे रखा था और जैसे ही लोगों ने ग्लास उठाया वह फट गया। इस बीच, सुबह पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज फायर तोड़ा है। बीजे सेक्टर, केजी सेक्टर और पल्लनवाला सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से फायरिंग की गई। नियंत्रण रेखा पर पुंछ के कृष्णा घाटी, राजौरी के बिंबर गली और अखनूर सेक्टर के पालनवाला में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. रक्षा विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, पालानवाला में आज सुबह 4.15 बजे से लेकर 5.10 बजे तक फायरिंग होती रही.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।