केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार पडोसी देश पाकिस्तान को चेताया है। सारण के नयागांव में परिवर्तन रथ रवाना करने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की भारत की तरफ से पहली गोली नहीं चलायी जाएगी। लेकिन अगर पाकिस्तान की तरफ से पहली गोली चलती है तो उसका मुँह तोड़ जवाब दिया जायेगा। पीएम के डीएनए से सम्बंधित बयान और उसके बाद हो रही राजनीति पर राजनाथ सिंह ने कहा की बिहार के डीएनए पे सवाल ही नहीं उठाया जा सकता है। यहाँ के लोगो से खून और पसीने का सम्बन्ध है। लेकिन हां नितीश और लालू बताये की क्या बिना सच बोले राजनीती नहीं की जा सकती क्या। ..लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा की पहले एक नारा चला था जिसमे समोसे में आलू की चर्चा की गयी थी लेकिन समोसे में आज भी आलू है लेकिन बिहार में लालू नजर नहीं आ रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।