मोदी से से मिलीं ममता
(India)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 21,000 करोड़ रुपये का बाढ़ राहत पैकेज उनसे मांगा । ममता ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंप कर बाढ़ के कारण उत्पन्न संकट से उबरने के लिए कोष की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री से नीति आयोग की एक विशेष बैठक बुलाने का भी आग्रह किया जिसमें सभी मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित कर राज्यों के लिए योजना के आकार पर फैसला किया जाए ।मोदी के साथ मुलाकात के बाद ममता ने कहा बाढ़ से राज्य के 12 जिले बुरी तरह तबाह हुए हैं, 13 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि को गहरा नुकसान पहुंचा और लगभग एक करोड लोग प्रभावित हुए हैं। ममता ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 21,000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।