रूस के ऊफा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की मुलाकात के बाद तय हुई दोनों देशों के एनएसए स्तर की बैठक इसी महीने होगी। ताजा खबरों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के एनएसए स्तर के अधिकारी 23-24 अगस्त को दिल्ली में मिलेंगे। इस बैठक में भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के सरताज अजीज हिस्सा लेंगे। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की ऊफा में मुलाकात के दौरान इस बैठक का निर्णय लिया गया था लेकिन तारीख तय नहीं की गई थी। दोनों देशों के बीच शांती वार्ता को लेकर इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।