सड़क हादसे में 13 कांवड़ियों की मौत
(India)

झारखंड के सरायकेला जिले में आज सुबह एक सड़क हादसे में 13 कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि करीब दस लोगों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को इलाज के लिये शहर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वालों में सात पुरुष और छह महिलाएं शामिल है. एसपी इंद्रजीत महथा ने की हादसे पुष्टि की. मरने वालों में ज्यादातर बिहार के सीवान जिले के रहने वाले बताये जा रहे है. जानकारी के अनुसार रात्रि में विश्रम करने के बाद आज सुबह सभी कांवरिया होटल से पिकअप वैन पर सवार होकर निकले. कुछ ही दूर जाने के बाद पिकअप वैन की टक्कर डंपर से हो गयी. हादसे में तेरह लोगों की मौत हो गयी जबकि दस गंभीर रुप से घायल हो गये है. सभी को इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घटनास्थल एवं अस्पताल में पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गये है और मामले की छानबीन में जुट गये है. इस पिकअप वैन में करीब बाइस कांवरियां सवार थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।