सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार जल्द ही एक नीति लेकर आएगी, जिसमें 10 साल से ज्यादा पुराने वाहनों को लौटाने पर लोगों को डेढ़ लाख रुपये तक के प्रोत्साहन की पेशकश की जाएगी। इस नीति का मकसद प्रदूषण में कमी लाना और भीड़भाड़ घटाना होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इस पर वित्त मंत्रालय की मंजूरी ली जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।