कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एफटीआईआई विवाद में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी गुरुवार को एफटीआईआई छात्रों के एक समूह के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार इस मामले में कुछ भी नहीं कर रही है। हम इस मामले का राजनीतिकरण नहीं कर रहे बल्कि बीजेपी इस मामले में राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में कई संस्थान मेरिट के आधार पर विकसित किए गए, लेकिन अब इन्हें बर्बाद किया जा रहा है। दो माह पुराने विवाद में यह दूसरी बार है जब राहुल एफटीआईआई छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।