उधमपुर में आतंकवादी हमले के दौरान जिंदा गिरफ्तार किए गए कथित पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद याकूब को करीब आठ दिन तक लगातार पूछताछ के बाद कड़ी सुरक्षा में दिल्ली लाया गया और यहां वह लाई डिटेक्शन जांच से गुजरेगा। जम्मू के दो दिवसीय दौरे से लौटे एनआईए प्रमुख शरद कुमार ने कहा कि एजेंसी के पास सबूत हैं कि नावेद पाकिस्तान का है और लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा था। इसी संगठन ने उसे हथियारों का इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया था और आतंकवादी संगठन के विस्तार के लिए युवकों की भर्ती का भी प्रशिक्षण दिया था।कुमार ने कहा कि जहां तक पाकिस्तानी मूल की बात है, तो यह साफ है, क्योंकि एनआईए के पास पर्याप्त सबूत हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।