सुरक्षा एजेंसियों ने 26 11 मुम्बई हमले जैसे समुद्र के रास्ते आतंकवादी हमले और बीजेपी कार्यालयों पर हमले की आशंका जताते हुए इसके प्रति आगाह किया है और सुरक्षा बलों से कहा है कि वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऐसे किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सतर्क रहें। गृह मंत्रालय ने यह भी आगाह किया है कि आतंकवादी हमला करने के लिए हवाई मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं और हमले के लिए पैरा ग्लाइडरों का प्रयोग भी हो सकता है। मंत्रालय ने सुरक्षा बलों से कहा है कि वे ऐसे किसी गड़बड़ी के प्रयास और विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले गणमान्य लोगों को निशाना बनाने वाले ऐसे किसी प्रयास को लेकर सतर्क रहें। इसके साथ ही असुरक्षित तटीय स्थल संभावित रूप से उनके निशाने पर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।